कौशाम्बी, फरवरी 9 -- कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के थाना एयरपोर्ट पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो वर्षीय गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। यह कार्रवाई रविवार को मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के अंतर्गत की गई। बालक को पाकर परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे। एसओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि नौ फरवरी को इलाके के मोहिनी चौराहे के समीप दो वर्षीय बालक अकेला घूमता मिला। स्थानीय लोगों ने बच्चे के परिजनों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट थाने की टीम मौके पर पहुंची और बालक को अपने संरक्षण में लिया। पुलिस ने बच्चे को नए कपड़े व खाने-पीने की व्यवस्था कराई और आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना प्रसारित की। काफी प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.