बरेली, दिसम्बर 3 -- नैनीताल से मुंबई जाने को बरेली एयरपोर्ट पहुंचे यात्री के बैग में तलाशी के दौरान पत्थर मिला। सुरक्षा कर्मियों ने पत्थर निकालने को कहा तो यात्री आक्रोशित हो गया। बोला- पत्थर लेकर ही वह यात्रा करेगा। इसको लेकर विवाद के बाद सुरक्षा कर्मियों ने यात्री को रोक दिया। इससे भड़के यात्री ने सुरक्षा कर्मी को गोली मारने की धमकी दे डाली। सूचना पर पहुंची इज्जतनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सिविल एयरपोर्ट बरेली के सुरक्षा प्रभारी राजीव सिंह राठी ने इज्जतनगर पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि यात्री राहिल प्रभाकर निवासी बंग्लो जगलिया रोड भीमताल नैनीताल को बरेली से मुंबई जाना था। एक दिसंबर दोपहर 02:55 राहिल का टिकट इंडिगो फ्लाइट (6ई5338) में बरेली से मुंबई का था। राहिल दोपहर 01:30 बजे एयरपोर्ट पहुंचे। वहां लगेज की चेकिंग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.