लखनऊ, दिसम्बर 1 -- शाम तक 20 फ्लाइटें लेट हुईं टर्मिनल-3 की सीटें यात्रियों से फुल लखनऊ प्रमुख संवाददाता एयरलाइंस की लेट लतीफी से यात्रियों का समय खराब हुआ। कई फ्लाइटों के लेट होने की सूचना यात्रियों को तब मिली जब वे एयरपोर्ट पहुंच गए थे। सोमवार को कुल 20 विमान तय समय से लेट हुए। यात्री सुनीता ने बताया कि उनको दिल्ली पहुंचना था। एयरपोर्ट पहुंचने पर पता चला कि फ्लाइट 6ई 2292 लेट है। यह फ्लाइट 6ई 6522 संख्या से रायपुर से लखनऊ आती है। उनके एयरपोर्ट पहुंचने के एक घंटे बाद यह फ्लाइट रायपुर से चली। सुनीता अकेली नहीं हैं, सैकड़ों यात्रियों ने विमानों की लेटलतीफी का दर्द झेला। एयरपोर्ट के लाउंज भर गए। टर्मिनल-3 की कोई सीट खाली नहीं दिख रही थी। लेट फ्लाइटें- आइएक्स-2171 दिल्ली-लखनऊ : 33 मिनट एसवी-890 जेद्दा-लखनऊ : 1:36 6ई-453 हैदराबाद-लखनऊ : 26 मि...