नई दिल्ली, जनवरी 9 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने मारिजुआना (गांजा) और सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। इस मामले में चार यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त किए गए मादक पदार्थ और सिगरेट की कुल अनुमानित कीमत 43 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। कस्टम विभाग के अनुसार, आरोपी यात्री 6 जनवरी को बैंकॉक से दिल्ली पहुंचे थे। संदेह के आधार पर उन्हें रोका गया और उनके सामान की जांच की गई। जांच के दौरान चार ट्रॉली बैगों में 36 पॉलीथिन पाउच मिले। इनमें हरे रंग का मादक पदार्थ पाया गया। प्राथमिक जांच में यह पदार्थ गांजा-मारिजुआना प्रतीत हुआ। इसका कुल वजन 43.13 किलोग्राम है। इसके अलावा, दो अन्य बैग से सिगरेट के 76 स्टिक्स भी बरामद किए गए। जब जब्त सामग्री को डायग्नोस्टिक परीक्षण के लिए भेजा गया तो यह...