जमशेदपुर, दिसम्बर 26 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 29 दिसंबर को जमशेदपुर आगमन प्रस्तावित है। वे शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। इसे लेकर जमशेदपुर में जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। परसूडीह क्षेत्र में सड़क किनारे से अवैध अतिक्रमण हटाया जा रहा है, वहीं एयरपोर्ट और अन्य स्थानों पर रंग-रोगन का काम तेज कर दिया गया है। राष्ट्रपति रांची से हवाई मार्ग के जरिए सोनारी एयरपोर्ट पहुंचेंगी और वहां से सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थलों तक जाएंगी। सोनारी एयरपोर्ट को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। एयरपोर्ट की दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग और कलाकृतियां उकेरी जा रही हैं। राष्ट्रपति के स्वागत की तैयारी झारखंडी परंपरा के अनुरूप की जा रही है। एयरपोर्ट के मुख्य द्वार पर हिंदी और ओलचिकी लिपि में 'जोहार' लिखा गया है। गुरुवार को कलाकारों ने सजावट को...