अयोध्या, दिसम्बर 2 -- अयोध्या, संवाददाता। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या धाम में 24 से 28 नवम्बर तक विमानन सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। सप्ताहभर की गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य हवाई अड्डे पर सुरक्षा संस्कृति को सुदृढ़ करना, परिचालन तत्परता बढ़ाना तथा यात्रियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय समुदाय में सुरक्षा जागरूकता को प्रसारित करना था। 24 नवम्बर को इसका शुभारंभ एयरपोर्ट डायरेक्टर धीरेन्द्र सिंह ने किया था। सभी विभागाध्यक्षों के साथ सप्ताहभर की गतिविधियों के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में निदेशक ने कहा कि अयोध्या एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय विमानन सुरक्षा उद्देश्यों के अनुरूप उच्चतम सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सुदृढ़ सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सतत प्रयासरत ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.