लखनऊ, फरवरी 9 -- लखनऊ। विमान ऑपरेशन को और सटीक बनाने के लिए लखनऊ एयरपोर्ट पर मोनो पल्स सेकेंड्री सर्विलांस राडार (एमएसएसआर) प्रशिक्षण शुरू हुआ। सोमवार से प्रारम्भ यह प्रशिक्षण चार सप्ताह चलेगा। कम्युनिकेशन, नेविगेशन एवं सर्विलांस (सीएनएस) ट्रेनिंग सेंटर में इस रडार प्रणाली के प्रथम प्रशिक्षण की शुरुआत नागरिक उड्डयन के निदेशक आईपी सिंह ने की। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक रडार प्रणाली पर आधारित यह प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम देश के हवाई यातायात प्रबंधन को तकनीकी रूप से और अधिक सशक्त, सुरक्षित एवं विश्वसनीय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में देश के विभिन्न हवाई अड्डों से आए प्रशिक्षणार्थी एमएसएसआर प्रणाली के संचालन, अनुरक्षण एवं तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.