प्रयागराज, फरवरी 16 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज एयरपोर्ट पर शनिवार की शाम एक महिला यात्री की तबीयत बिगड़ गई। एयरपोर्ट कर्मचारियों ने तत्काल महिला को स्ट्रेचर से अस्पताल पहुंचाया। हालत में सुधार के बाद महिला अपनी फ्लाइट से गंतव्य के लिए रवाना हो गई। दिल्ली की शकुंतला संगम स्नान के लिए आई थी। महिला के साथ मौजूद उनके रिश्तेदार मदन गोपाल ने बताया कि उन्हें इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली जाना था। वह प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंची जहां उलझन के साथ पेट और सीने में दर्द हुआ। एयरपोर्ट प्रशासन ने एंबुलेंस बुलाई। महिला को युनाइटेड मेडिसिटी ले जाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि एसीडिटी से ही महिला को दर्द हो रहा था। दवा लेने के बाद महिला फ्लाइट से दिल्ली रवाना हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.