अयोध्या, फरवरी 2 -- अयोध्या, संवाददाता। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के महिला कल्याण संगठन कल्याणमयी की ओर से टेंडर पाम हॉस्पिटल लखनऊ के सहयोग से महिलाओं के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई और स्त्री रोग पर चर्चा हुई। सोमवार को महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कार्यक्रम में डा. अंकिता मणि (प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ) ने महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों, निवारक देखभाल, सामान्य स्त्री रोग संबंधी समस्याओं पर चर्चा की और समय पर चिकित्सकीय परामर्श के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों से स्त्री रोग पर चर्चा की और संबंधित तमाम सवाल पूछे। महिला चिकित्सक ने महिलाओं के नियमित स्वास्थ्य जांच और जागरूकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में सं...