वाराणसी, नवम्बर 29 -- बाबतपुर, संवाद। कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने से शुक्रवार को चार विमान विलम्ब से पहुंचे। एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक इंडिगो एयरलाइंस पुणे का 6ई 497 विमान 1.30 घंटे, एयर इंडिया एक्सप्रेस का शारजाह से आने वाला आईएक्स 184 विमान 2.10 घंटे, स्पाइसजेट दिल्ली का एसजी 718 विमान 1.50 घंटे और इंडिगो एयरलाइंस दिल्ली का 6ई 2235 विमान एक घंटे की देरी से पहुंचा। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...