मोतिहारी, फरवरी 19 -- मोतिहारी, हिप्र.। एयरपोर्ट रक्सौल ग्राउंड में जिला भू-अर्जन कार्यालय मोतिहारी एवं अंचल कार्यालय रक्सौल के स्तर से भूमि अधिग्रहण प्रकिया में मुआवजा भुगतान के लिये रैयतों से आवेदन प्राप्त के लिए कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक चल रहा है। जिसका मॉनिटरिंग अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल, सीओ रक्सौल l, जिला भू अर्जन पदाधिकारी व सहायक जिला भू अर्जन पदाधिकारी कर रहे है। रैयतों को लगातार जल्द से जल्द आवेदन देने के लिये अपील भी की जा रही है। कैंप में सांसद संजय जयसवाल का भी आगमन हुआ था । उनके द्वारा भूमि अधिग्रहण प्रकिया में अभी तक हुई प्रगति की समीक्षा की गई एवं इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...