लखनऊ, मार्च 19 -- एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के बाद बोर्डिंग गेट की ओर बढ़ रही एक महिला यात्री अचानक गिर पड़ी। आनन-फानन में उसको एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया। वहां महिला की मृत्यु हो गई। महिला इंडिगो की फ्लाइट से कर्नाटक जा रही थी। घटना 18 मार्च की है। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार बेंगलुरु जा रही महिला टर्मिनल-3 के ऊपर तल पर स्थित बोर्डिंग गेट के पास थी जब उसकी तबीयत बिगड़ी। एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत मेडिकल टीम को बुलाया। उसकी जान बचाने के लिए तुरंत मेडिकल टीम ने सीपीआर दिया। एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस में अस्पताल भेजा गया। लोकबंधु अस्पताल में महिला की मौत हो गई। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार महिला का नाम मंगलम्मा है। वह उत्तर बेंगलुरु महादेशवर नगर होरालहल्ली की रहने वाली थीं। उनको परिवार के साथ लखनऊ से बेंगलुरु इंडिगो की फ्लाइट 6ई 6354 से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.