नोएडा, फरवरी 3 -- - नोएडा एयरपोर्ट के तीसरे चरण में 14 गांव की 2053 हेक्टेयर भूमि का होगा अधिग्रहण - भूमि देने के लिए शत प्रतिशत किसानों की सहमति के बाद मुआवजा बांटने की तैयारी ग्रेटर नोएडा। वरिष्ठ संवाददाता नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्रथम चरण का काम लगभग पूरा हो गया है। इसी माह उद्घाटन की तैयारी है। ऐसे में अब तीसरे व चौथे चरण में बनने वाले रनवे व विमानों के इंजन बनाने वाली कंपनियों को लगाने की तैयारियां तेज हो गई है। एयरपोर्ट के तीसरे चरण में जमीन देने के लिए शत प्रतिशत किसानों की सहमति के बाद जिला प्रशासन ने किसानों को मुआवजा वितरण की तैयारी कर ली है। नोएडा एयरपोर्ट के तीसरे व चौथे चरण में विस्तार के लिए 14 गांवों की 2053 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इस अधिग्रहण से इन गांवों के करीब 42433 लोग प्रभावित होंगे। इनमें 18 वर्ष से...