लखनऊ, जनवरी 6 -- लखनऊ। एयरपोर्ट के आसपास सुरक्षा और पर्यावरण से जुड़े खतरों को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। मंगलवार को हवाईअड्डे पर मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में हवाईअड्डा पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक हुई, जिसमें उड़ान संचालन से जुड़े कई गंभीर मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। बैठक में हवाईअड्डे के आसपास कूड़े के ढेर, जलभराव और उसके कारण पक्षियों की बढ़ती मौजूदगी को विमानन सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताया गया। अधिकारियों ने माना कि पक्षियों की आवाजाही से विमानों के टेक-ऑफ और लैंडिंग के दौरान दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा बिना अनापत्ति पत्र (एनओसी) के हो रहे अनधिकृत निर्माण और अधिक ऊंचाई वाले भवनों को लेकर भी चिंता जताई गई। तय किया गया कि हवाईअड्डे के 20 किलोमीटर की परिधि में किसी भी निर्माण के लिए एनओसी अनिवार्यता को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.