गोरखपुर, अप्रैल 28 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता पहलगाम में आतंकी हमले के बाद गोरखपुर एयरपोर्ट की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केन्द्र से मिले निर्देश के बाद एयरपोर्ट के अंदर सुरक्षा तो और मजबूत की ही गई है, साथ ही बाहर भी अधिक संख्या में फोर्स की तैनाती की गई है। इसके साथ ही दूसरे जिले के सरकारी और प्राइवेट सभी के तरह के वाहनों पर एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। सिर्फ गोरखपुर के वाहनों को ही विशेष अनुमति के बाद अंदर प्रवेश दिया जाएगा। इसके साथ ही आईबी ने गोरखपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी भी मांगी है। इसके साथ ही निर्देश दिया गया है कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को किसी भी सूरत में अंदर प्रवेश न दें। एयरपोर्ट निदेशक आरके परासर ने बताया कि केन्द्र से मिले निर्देश के बाद गोरखपुर एयरपोर्ट के अंदर-बाहर सोमवार से सुरक्षा बढ़ा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.