रांची, अप्रैल 10 -- रांची, वरीय संवाददाता। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 45 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया है। यह पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में पांच गुना से भी अधिक है। पिछले साल इसका मुनाफा महज आठ करोड़ रुपए रहा था। मुनाफा में आने के बाद इसकी जिम्मेदारी भी बढ़ी है। रांची से देश के अन्य शहरों के लिए कनेक्टिविटी बढ़ाने, विमान सेवाओं के साथ यात्रियों को बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित है। यहां से यात्रियों की आवाजाही की संख्या का निर्धारित लक्ष्य प्रतिदिन दस हजार का है। रांची एयरपोर्ट 2019 में इस लक्ष्य को छू चुका है। लेकिन, उसके बाद इस लक्ष्य को आज तक पूरा नहीं किया जा सका है। इसे पूरा करने के लिए रांची एयरपोर्ट से अन्य एयरलाइंस की सेवाओं को शुरू करने होंगे और नए शहरों से कनेक्टिविटी बढ़ानी होगी। रांची एयरपोर्ट से इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.