नोएडा, जनवरी 6 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भौतिक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। एयरपोर्ट के इसी महीने लोकार्पण की योजना तैयार की जा रही है। इसके लिए अब एयरोड्रम लाइसेंस मिलने और प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से उद्घाटन की तिथि तय होने का इंतजार है। नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। विगत दिवस प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उन्हें आमंत्रण भी दिया। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री की उपलब्धता के अनुसार जल्द ही उद्घाटन की तारीख घोषित की जाएगी। उद्घाटन के साथ ही यहां से व्यावसायिक उड़ानों का संचालन शुरू हो सकता है। नोएडा एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत के लिए एक बड़ी सौगात होगा। एयरपोर्ट के आसपास औद्योगिक, लॉजिस्ट...