नई दिल्ली, जनवरी 11 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (यशोभूमि-नई दिल्ली) पर सिग्नल केबल चोरी होने से रविवार को पूरे दिन मेट्रो का परिचालन प्रभावित रहा। शनिवार रात हुई केबल चोरी की जानकारी मेट्रो प्रशासन को सुबह हुई। इस दौरान एहतियातन धौला कुआं से शिवाजी स्टेडियम के बीच मेट्रो को महज 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया गया। इस वजह से यात्रियों को आने-जाने में सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक समय लगा। ट्रेन भी स्टेशनों पर तय समय से देरी से आईं। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) का कहना है कि रात में मेट्रो का परिचालन बंद होने के बाद सिग्नल सिस्टम को ठीक किया जाएगा। सोमवार को कॉरिडोर पर मेट्रो का संचालन सामान्य रूप से शुरू हो जाएगा। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर रविवार सुबह मेट्रो का परिच...