पूर्णिया, नवम्बर 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया एयरपोर्ट पर उतरने वाले यात्रियों को बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बस के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाती है। यूं तो जहाज की लैंडिंग के साथ ही वहां सरकारी बस खड़ी रहती है। मगर इस बाबत कोई बोर्ड या सूचना एयरपोर्ट परिसर में नहीं है। इस वजह से यात्रियों को पता नहीं चल पाता है। ऐसे यात्री एयरपोर्ट परिसर में मौजूद आटो व टोटो से अधिक खर्च कर गंतव्य के लिए रवाना हो जाते हैं जबकि 30 सीटर सरकारी बस वहां से बिना भरे ही रवाना होती है। आटो व टोटो चालक अधिक रूपया लेते हैं जबकि सरकारी बस से सिर्फ 30 रूपये में शहर के किसी हिस्से तक आ पहुंच सकते हैं। इस और एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ साथ जिला प्रशासन को भी ध्यान देते हुए पहल करने की जरूरत है ताकि यात्रियों को एयरपोर्ट से सरकारी बस के चलने के बा...