लखनऊ, फरवरी 13 -- अमौसी स्थित एयरपोर्ट पर सिटी साइड में विकास के लिए काम शुरू हो गया है। आने वाले समय में जब शहीद पथ से वाहन लिंक रोड होते हुए एयरपोर्ट की जद में पहुंचेंगे तो सड़क के बाएं और दाएं एयरोसिटी की झलक मिलेगी। एयरपोर्ट करीब 110 करोड़ रुपये में टर्मिनल के सामने और आसपास की जमीन पर व्यावसायिक केन्द्र विकसित कर रहा है। इसमें शॉपिंग मॉल, मल्टिप्लेक्स, वर्चुअल रीयलिटी पार्क जैसे मनोरंजन केन्द्र के अलावा विशाल फूड कोर्ट होगा। साथ ही कन्वेंशन सेंटर और कार्पोरेट दफ्तर भी बनाए जा रहे हैं। मौजूदा समय में एयरपोर्ट पर टर्मिनल-3 के विस्तार और अन्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए दिन रात काम चल रहा है। एयरोसिटी प्लान का ही हिस्सा टर्मिनल-3 का दूसरा चरण है। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार अगले वर्ष तक टर्मिनल का दूसरा फेज पूरा होने की उम्मीद है, जिससे एय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.