लखनऊ, अप्रैल 14 -- दिल्ली एयरपोर्ट पर बार-बार एयर ट्रैफिक कंजेशन की वजह से लगातार चौथे दिन लखनऊ में फ्लाइटें लेट हुईं। इनमें दिल्ली, मुम्बई, श्रीनगर, कोलकाता की फ्लाइटें शामिल हैं। सोमवार को लखनऊ से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 6 ई 9480 अपने तय समय से पौन घंटे लेट हुई। इसी तरह 6ई 2437 तय समय से 35 मिनट लेट रही। एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 812 करीब 50 मिनट, दिल्ली से लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 2258 करीब आधे घंटे लेट हुई। लखनऊ से मुम्बई की फ्लाइट संख्या 6ई 643 भी 40 मिनट लेट हुई। लखनऊ हैदराबाद फ्लाइट 6ई 6166 करीब 35 मिनट लेट हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...