लखनऊ, फरवरी 9 -- खुफिया इनपुट न होता तो बैंकॉक की फ्लाइट से आया यात्री ग्रीन चैनल से बेधड़क निकल जाता। अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम की एयरपोर्ट इंटेलिजेंस यूनिट ने दो करोड़ रुपये की ड्रग्स पकड़ी है। हाइड्रोपोनिक वीड को एक यात्री ने अपने लगेज में रखे पैक्ड कुकीज के डिब्बों में छिपाया था। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तैनात एयर इंटेलिजेंस विंग (एआईयू) के अधिकारियों के अनुसार यह हाइड्रोपोनिक वीड (उच्च गुणवत्ता वाला गांजा) करोड़ों की कीमत रखता है। इसको पानी में एक खास वातावरण में उगाया जाता है जिससे इसका नशा बेहद खतरनाक होता है। बैंकॉक से तस्करी कर लाया गया यह नशा कुकीज (बिस्कुट) के डिब्बों में छिपाकर रखा गया था। कस्टम कमिश्नर (एसआईटीयू) मयंक शर्मा ने बताया कि, सोमवार को बैंकॉक से लखनऊ पहुंची फ्लाइट नंबर एफडी-146 से...