नई दिल्ली, फरवरी 11 -- नई दिल्ली। एयरटेल ने स्पैम की समस्या से निपटने के लिए नया एआई-आधारित फ्रॉड अलर्ट सिस्टम पेश किया। यह फीचर ग्राहकों को ओटीपी से जुड़े बैंकिंग फ्रॉड से रियल-टाइम में सुरक्षित रखने में मदद करेगा। कंपनी ने कहा कि जब किसी संभावित जोखिम भरी इनकमिंग कॉल के दौरान बैंक द्वारा भेजा गया ओटीपी डिटेक्ट होता है, तो एयरटेल तुरंत 'फ्रॉड अलर्ट' के जरिये ग्राहक को चेतावनी देता है कि कॉल पर रहते हुए बैंकिंग ट्रांजैक्शन का ओटीपी साझा करना जोखिम भरा हो सकता है। यह सुविधा फिलहाल हरियाणा में सक्रिय है और एयरटेल इसे अगले दो सप्ताह में अपने सभी ग्राहकों के लिए चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...