रांची, मार्च 27 -- रांची, संवाददाता। अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल ने झारखंड और बिहार में आईपीटीवी सेवा की लांचिंग की। इसके तहत ग्राहकों को सोनी लिव, नेटफ्लिक्स, एप्पल टीवी , अमेजन प्राइम, जी-5 सहित 29 स्ट्रीमिंग ऐप्स के अलावा 600 से अधिक टीवी चैनल और वाई-फाई कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जाएगी। यह सेवा Rs.599 रुपए से शुरू होने वाले प्लान में मिलेगी। भारती एयरटेल बिहार-झारखंड के सीईओ सुजय चक्रबर्ती ने कहा कि दोनों राज्यों की समृद्ध संस्कृति में मनोरंजन हमेशा से महत्वपूर्ण स्थान रखता आया है। यह सेवा ग्राहकों को शानदार और इमर्सिव अनुभव देगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.