हरदोई, फरवरी 8 -- सांडी, संवाददाता। एयरगन के साथ स्टंट करते नाबालिग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एयरगन बरामद कर नाबालिग के पिता को शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। हालांकि वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक नाबालिग एयरगन के साथ स्टंट करता दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आते ही पुलिस अधिकारी सक्रिय हो गए और जांच-पड़ताल शुरू की गई। जांच के बाद पुलिस ने सैतियापुर निवासी नाबालिग को चिन्हित कर उसके पास से एयरगन बरामद की और उसके पिता को थाने लाया गया। एसएसआई उमाकांत मिश्रा ने बताया कि एयरगन को थाने में जमा करा लिया गया है। आरोपी के नाबालिग होने के कारण उसके पिता के खिलाफ शांतिभंग की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.