लखनऊ, फरवरी 21 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (एम-पैक्स) को सरकार ग्रामीण विकास का मजबूत आधार बना रही है। प्रदेशभर में लगभग डेढ़ हजार एम-पैक्स को हाईटेक सुविधाओं से तैयार किया जा रहा है। इन सभी को सोलर हाइब्रिड सिस्टम से लैस कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देने की तैयारी है। किसानों और ग्रामीणों को गांव स्तर पर ही सस्ती वित्तीय सेवाएं, फसली ऋण, उन्नत बीज और उर्वरक उपलब्ध करवाने के लिए एम-पैक्स को डिजिटल और ऊर्जा के लिहाज से पूरी तरह सक्षम बनाया जा रहा है। प्रत्येक चयनित एम-पैक्स भवन की छत पर दो किलोवॉट क्षमता का आधुनिक सोलर हाइब्रिड सिस्टम लगाया जा रहा है। अभी डेढ़ हजार एम-पैक्स में इन संयंत्रों की स्थापना की जा रही है और फिलहाल 500 से अधिक आधुनिक सोलर हाइब्रिड सिस्टम स्थापित किए जा चुके हैं जबकि शेष लग...