सीवान, जनवरी 21 -- गोपालपुर। हुसैनगंज प्रखंड के चट्टी स्थित एम एस उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों के बीच एडमिट कार्ड का वितरण किया गया। इस दौरान इंटर इंचार्ज सह क्रीड़ा सचिव सैयद जाफर इमाम ने मंगलवार को सभी छात्रों को एडमिट कार्ड का वितरण किया। वहीं छात्राओं को मंगलवार को एडमिट कार्ड का वितरण किया जाएगा। बता दें कि 2 फरवरी से इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो रही है और 13 फरवरी तक परीक्षा का आयोजन होगा। एम एस उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज से कुल 543 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे जिसमें 397 छात्राएं एवं 146 छात्र शामिल होंगे। मौके पर अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.