गोरखपुर, फरवरी 20 -- गोरखपुर। एम्स में हाई फ्रीक्वेंसी रेडियो सर्जरी यूनिट संचालित होगी। इसके संचालन से कम दर्द वाली सुरक्षित सर्जरी हो सकेगी। इस यूनिट के लगने के बाद ऑपरेशन में रक्तस्राव कम होगा। इसका लाभ मरीजों को मिलेगा। एम्स प्रशासन ने यूनिट की खरीद के लिए टेंडर जारी कर दिया है। हाई फ्रीक्वेंसी रेडियो सर्जरी यूनिट का उपयोग मस्से और तिल हटाने, त्वचा की समस्याओं, ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया (चेहरे का दर्द) और ट्यूमर के इलाज में किया जाता है। यह चिकित्सा उपकरण दो से चार मेगाहर्ट्ज की उच्चआवृत्ति वाली रेडियो तरंगों का उपयोग कर ऊतकों को सटीक रूप से काटने और जमाव करने में मदद करता है। इसका उपयोग चर्मरोग, ईएनटी, दंत चिकित्सा और प्लास्टिक सर्जरी में किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.