नई दिल्ली, जनवरी 11 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। एम्स में मरीजों को और बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लि छह अहम परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इनमें सुपर स्पेशियलिटी, क्रिटिकल केयर ब्लॉक के निर्माण सहित चार अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाएं एम्स के दिल्ली स्थित मुख्य अस्पताल परिसर से संबंधित हैं। वहीं, दो अन्य परियोजनाएं एम्स के एनसीआर स्थित केंद्रों से संबंधित हैं। इसमें से सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी ब्लॉक, क्रिटिकल केयर ब्लॉक सहित तीन परियोजनाएं बजट, पर्यावरण संबंधित स्वीकृति और लेटलतीफी के कारण अटकी हुई हैं। वहीं, तीन परियोजनाओं का निर्माण कार्य अपेक्षाकृत काफी सुस्त है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से संबंधित संसदीय समिति ने इस पर चिंता जाहिर करते हुए असंतोष जताया है। इन छह परियोजनाओं में सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी ब्लॉक की परियोजना सबसे अहम ...