गोरखपुर, दिसम्बर 9 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। एम्स में 200 रुपये से कम खून और पेशाब की सभी जांच मुफ्त होने के बाद भी मरीजों को रुपये देने पड़ रहे हैं, हालांकि कुछ मरीजों को इसका लाभ मिल रहा है। इस बारे में एम्स प्रशासन का कहना है कि जिन मरीजों ने हिंद लैब से जांच कराई होगी, उन्हें ही रुपये देने पड़े हैं। हिंद लैब नौ दिसंबर तक जांचे करते रहेगा। हालांकि एम्स अब खुद पैथालॉजी विभाग में जांचें शुरू कर दी है, जिसमें 200 रुपये तक की जांच निशुल्क है। 10 दिसंबर के बाद सभी तरह की पैथालॉजी जांच एम्स खुद करने लगेगा तो सभी मरीजों को राहत मिलने लगेगी। इससे पहले सोमवार को कुशीनगर के मरीज रामनयन ने बताया कि 200 रुपये के अंदर की जांच थी, जिसके बदले रुपये लिए गए और इसकी पर्ची भी मिली है। एम्स की मीडिया सेल की चेयरपर्सन डॉ. आराधना सिंह ने बताया कि एम्स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.