गोरखपुर, फरवरी 6 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 7 लाख 46 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में शाहपुर पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के जोगम गांव निवासी पार्वती उर्फ मुस्कान के रूप में हुई है, जो वर्तमान में एम्स थाना क्षेत्र के कूड़ाघाट, विशुनपुरा में रह रही थी। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला के खिलाफ पहले से दो धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं। उसके दो अन्य साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। शाहपुर क्षेत्र के सर्वोदय नगर बिछिया निवासी संगम ने पुलिस को बताया कि झंगहा थाना क्षेत्र के राजधानी निवासी अतुल शर्मा ने उसकी बहन चांदनी की नौकरी दिल्ली एम्स में लगवाने का दावा किया। आरोप है कि अतुल शर्मा के कहने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.