पटना, दिसम्बर 8 -- पटना एम्स के बर्न्स-प्लास्टिक सर्जरी विभाग और बिहार-झारखंड प्लास्टिक सर्जन्स संघ की ओर से रविवार को दो दिवसीय राइनोप्लास्टी (नाक की सर्जरी) पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें तीन महिलाओं की नाक की सर्जरी की गई। इनमें दो मरीज बचपन में लगी चोट के कारण टेढ़ी-मेढ़ी नाक की समस्या से जूझ रही थीं। जबकि एक महिला की नाक चौड़ी और मोटी थी। कार्यशाला का उद्घाटन एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर डॉ. राजू अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नई दिल्ली के डॉ. पीएस भंडारी, लखनऊ के डॉ. राजीव अग्रवाल, हैदराबाद की डॉ. वेंकट यामिनी और विभागाध्यक्ष डॉ. वीणा कुमारी सिंह मौजूद रहीं। इस दौरान प्रख्यात प्लास्टिक सर्जन डॉ. भंडारी और डॉ. राजीव ने अलग-अलग तकनीकों से इन सर्जरी का प्रदर्शन किया और राइनोप्लास्टी के आधुनिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.