नई दिल्ली, फरवरी 16 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। एम्स में किडनी की बीमारी से पीड़ित होकर इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अस्पताल के नेफ्रोलॉजी विभाग में करीब साढ़े तीन दशक बाद इलाज की सुविधाएं बढ़ाई गई हैं और 36 नई डायलिसिस मशीनें लगाई गई हैं। इन मशीनों का इलाज में इस्तेमाल भी शुरू कर दिया गया है। इससे एम्स में पहले की तुलना में डायलिसिस मशीनें ढाई गुना अधिक हो चुकी हैं। इसका फायदा एम्स में किडनी प्रत्यारोपण के लिए इंतजार करने वाले मरीजों को मिलेगा। उन्हें डायलिसिस बाहर किसी दूसरे अस्पताल में करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एम्स में वर्ष 1989 में यह डायलिसिस यूनिट शुरू हुई थी। तब से नेफ्रोलॉजी विभाग में 24 बेड और 13 डायलिसिस मशीनें ही उपलब्ध थीं। मौजूदा समय में नेफ्रोलॉजी विभाग की ओपीडी में हर वर्ष किडनी के 7265 नए म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.