गोरखपुर, दिसम्बर 21 -- गोरखपुर। एम्स ने चरगांवा ब्लॉक के हरसेवकपुर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 148 मरीजों की जांच की गई। एम्स की कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता ने बताया कि एम्स जमीनी स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों पर आयोजित ऐसे शिविर समुदाय तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डॉ. आनंद मोहन दीक्षित,ने कहा कि इस प्रकार की सामुदायिक आउटरीच गतिविधियां एम्स की शैक्षणिक एवं सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाती हैं। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संकाय सदस्यों एवं स्नातकोत्तर छात्रों द्वारा दिखाया गया समर्पण अत्यंत सराहनीय है। शिविर का नेतृत्व डीन रिसर्च डॉ. आनंद मोहन दीक्षित, डॉ. यू. वेंकटेश, डॉ....