देवघर, फरवरी 12 -- देवघर। लिंफैटक फिलारीसिस उन्मूलन के लिए चल रहे मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए)अभियान अंतर्गत बुधवार को एम्स देवघर में जागरुकता रैली, एमबीबीएस छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक तथा ओपीडी में विशेष जनजागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एम्स देवघर के कार्यकारी निदेशक सह सीईओ प्रो.डॉ.नितिन एम गंगने द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया। यह रैली अकादमिक भवन से प्रारंभ होकर संस्थान परिसर होते हुए ओपीडी डी ब्लॉक तक पहुंची। इस दौरान संकाय सदस्य, सीनियर रेजिडेंट(सीएफएम), मेडिकल इंटर्न छात्र, नर्सिंग अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रिय रुप से शामिल हुए। ओपीडी में आयोजित जागरुकता सत्र के दौरान मरीजों एवं उनके परिजनों को बताया गया कि लिंफैटक फिलारीसिस मच्छरों से फैलने वाली बीमारी है। हर वर्ष एमडीए दवा का सेवन करना अत्यंत...