देवघर, जनवरी 17 -- देवघर। देवघर एम्स अब अपने परिसर अवस्थित नए उप डाकघर से पूरी तरह से जुड़ गया है। एम्स परिसर में नाईट सेल्टर बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में एम्स के लिए नया उप डाकघर खुला है। वहां अब सभी सेवाएं पूरी तरह चालू कर दी गयी है। विभाग की ओर से एम्स उप डाकघर का नया डाक पिन कोड- 814117 जारी कर दिया गया है। इससे पहले भाया रोहिणी के अंतर्गत डाक पिन कोड- 814152 अंतर्गत एम्स आता था। इसी के माध्यम से पत्र पहुंचता था। लेकिन अब नए डाकघर से एम्स के अंदर बाहर से आने वाले पत्र वितरित हो रहे हैं। यहां से पत्र बाहर भेजने की प्रक्रिया और तकनीकी रूप से तैयार कर सेवा शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार बहुत जल्द नए डाकघर का भव्य उद्घाटन समरोहपूर्वक किया जाएगा। उसके बाद एम्स के बाहर के व्यक्ति भी इस नयी तकनीक से लैस एम्स के उप डाकघर का सुविधा ले सकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.