बिजनौर, फरवरी 15 -- बिजनौर। जनपद के राजकीय मेडिकल कॉलेज ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मेडिकल कॉलेज के हेमेटोलॉजी (रक्त जांच) विभाग ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली द्वारा संचालित एक्सटर्नल क्वालिटी एश्योरेंस प्रोग्राम (ईक्यूएएस) को सफलतापूर्वक पास कर लिया है। एम्स दिल्ली द्वारा जारी हालिया रिपोर्ट में बिजनौर मेडिकल कॉलेज की प्रयोगशाला के परिणामों को पूरी तरह स्वीकार्य और मानक के अनुरूप पाया गया है। ईक्यूएएस एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता परीक्षण प्रक्रिया है। इसमें एम्स दिल्ली जैसी संस्थाएं अज्ञात सैंपल मेडिकल कॉलेजों को भेजती हैं। कॉलेज की लैब को उन सैंपल्स की जांच करनी होती है। यदि मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट एम्स के मानकों और सटीक आंकड़ों से मेल खाती है, तभी उसे 'सफल' माना जाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.