हरिद्वार, अक्टूबर 8 -- हरिद्वार, संवाददाता। मेला अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र में एम्स ऋषिकेश के प्रशिक्षु डॉक्टरों ने बुधवार को केंद्र प्रमुख बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शशिकांत से अति कुपोषित बच्चों के उपचार संबंधी तकनीक और देखभाल के तरीके सीखे। इस दौरान एनआरसी में बच्चों की पोषण स्थिति सुधारने के लिए अपनाए जा रहे उपायों की जानकारी दी गई। केंद्र प्रमुख डॉ. शशिकांत ने बताया कि अति कुपोषित बच्चों की देखभाल में विशेष सावधानी की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा अति कुपोषित बच्चों को अचानक सामान्य भोजन नहीं देना चाहिए। शुरुआत में उन्हें आसानी से पचने वाले, हल्के और पौष्टिक आहार देना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.