रिषिकेष, मई 19 -- एम्स प्रशासन ऋषिकेश के ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप लगाकर लोगों को विभिन्न बीमारियों को लेकर जागरूक कर रहा है। सोमवार को एम्स ने भट्टोवाला में कैंप लगाकर लोगों का स्वास्थ्य जांचा। साथ ही उन्हें निशुल्क दवा भी बांटी। कैंप में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, दिल, सांस संबंधी बीमारी, जोड़ों का दर्द आदि बीमारियों से ग्रसित मरीज पहुंचे। एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह के निर्देश पर आउटरीच सेल की ओर से विश्व पारिवारिक डॉक्टर-डे के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की निशुल्क जांच की गई। आउटरीच सेल की चिकित्सकीय टीम ने मरीजों का सघन स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा का वितरण भी किया। मरीजों को बताया गया कि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें एम्स में संचालित होने वाली फैमिली मेडिसिन ओपीडी में भी संपर्क कर सकते हैं। शिविर में आउटरीच सेल के नो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.