गोरखपुर, फरवरी 20 -- गोरखपुर एम्स में जल्द ही हाई फ्रीक्वेंसी रेडियो सर्जरी यूनिट की सुविधा शुरू होने जा रही है। एम्स प्रशासन ने इसके लिए जरूरी मशीनों की खरीद का टेंडर जारी कर दिया है। यह नई तकनीक मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगी, क्योंकि इसके जरिए होने वाले ऑपरेशनों में दर्द बहुत कम होगा। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि इस सर्जरी के दौरान शरीर से खून बहुत कम निकलता है, जिससे मरीज सुरक्षित रहते हैं और उनकी रिकवरी भी जल्दी होती है। रेडियो सर्जरी तकनीक के फायदे यह मशीन दो से चार मेगाहर्ट्ज की रेडियो तरंगों पर काम करती है, जो शरीर के ऊतकों को बेहद सटीकता से काटने में मदद करती है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से चेहरे के तिल और मस्से हटाने, त्वचा की बीमारियों का इलाज करने और ट्यूमर निकालने में किया जाएगा। इसके अलावा, यह तकनीक चेहरे के गंभीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.