वाराणसी, जनवरी 28 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने मंगलवार को सर सुंदरलाल अस्पताल में पद्मश्री डॉ. केएन उडुप्पा ब्लॉक स्थित किचन, लॉन्ड्री और डॉक्टर लाउंज के रेनोवेशन कार्य का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि बीएचयू का चिकित्सा विज्ञान संस्थान काफी उन्नति करे। सर सुंदरलाल अस्पताल को एम्स के समकक्ष बनाया जाय। उन्होंने यह भी कहा कि वह संस्थान से वैश्विक स्तर पर प्रशंसित चिकित्सा शोध कार्य निकलते देखना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि संस्थान के कई शिक्षकों का एच-इंडेक्स काफी उच्च है और वे अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट शोध कर रहे हैं। अस्पताल में शीघ्र शुरू होने वाली सूचना प्रबंधन प्रणाली (एचएमआईएस) से बेहतर डेटा संग्रह संभव होगा और संस्थान में चिकित्सा शोध को बढ़ावा मिलेगा। आईएमएस बीएचय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.