देवघर, फरवरी 7 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर के चांदनी चौक पर शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना में घायल 19 वर्षीय युवक सुमित ठाकुर के शरीर में फंसी गोली एम्स के डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकाल ली है। वहीं अब उसकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। डॉक्टर के अनुसार फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर है। युवक की हालत पूरी तरह सुधारने के बाद पुलिस बयान दर्ज करेगी। घटना को लेकर दूसरे दिन भी पुलिस के सामने कई अहम सवाल हैं। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों के अनुसार अब तक घटनास्थल से खोखा बरामद नहीं हो पाया है, जिससे जांच और जटिल हो गई है। पुलिस यह स्पष्ट करने में जुटी है कि गोली लाइसेंसी हथियार से चली या किसी अवैध हथियार का इस्तेमाल किया गया था। शुक्रवार को एसडीपीओ के निर्देश पर पुलिस ने घायल युवक के परिजनों से पूछताछ करने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.