रुद्रपुर, अप्रैल 11 -- किच्छा। खुरपिया में निर्माणाधीन एम्स के गार्ड ने बगैर वर्दी श्रमिक को परिसर में जाने से रोक दिया। इस पर श्रमिक के परिजनों ने गार्ड के मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सैटेलाइट एम्स में गार्ड के रुप में कार्यरत रतन सिंह पुत्र मलखान सिंह निवासी नगला गोलगेट शान्तिपुरी वार्ड 6 ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीते गुरुवार को मस्तराम निवासी खुरपिया फार्म बगैर ड्रैस के एम्स परिसर में प्रवेश करने लगा। आरोप है कि रतन सिंह के ऐतराज करने पर मस्तराम ने उसे गाली देते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान मस्तराम अपनी साईकिल से गिर गया और उसके सिर पर चोट लग गयी। इस घटना से बौखलाए मस्तराम के परिजन मंजीत, राहुल, नेहा, गौरव व अन्य 10-12 स्त्री - पुरूषों ने रतन सिंह पर हमला करते हुए लात-घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.