गोरखपुर, फरवरी 23 -- गोरखपुर। एम्स गोरखपुर की परास्नातक तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही एक रेजिडेंट डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार और 'बैड टच' का मामला सामने आया है। घटना 22 फरवरी की रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है, जब डॉक्टर शहर के ओरियन मॉल से बाहर निकल रही थीं। आरोप है कि तीन युवकों ने उनका पीछा करते हुए नस्लीय टिप्पणी की और गाली-गलौज की। डॉक्टर उत्तर-पूर्व भारत की रहने वाली हैं। मॉल से लेकर एम्स के गेट नंबर दो तक, लगभग डेढ़ किलोमीटर तक तीनों उनके पीछे-पीछे चलते रहे। आरोप है कि गेट नंबर दो के पास सेना शिविर के निकट एक युवक ने शर्ट उतारकर अशोभनीय हरकत की और डॉक्टर के साथ बैड टच किया। इस मामले को लेकर नॉर्थ ईस्ट फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स (नाफोर्ड) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग किया है। पोस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.