नई दिल्ली, फरवरी 14 -- नई दिल्ली, नोएडा। सेक्टर-51 स्थित मानव रचना स्कूल के पास दिल्ली एम्स की महिला चिकित्सक की कार को जेसीबी ने टक्कर मार दी। विरोध करने पर चालक और उसके साथियों ने डॉक्टर और उनके देवर के साथ अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता डॉ. अपेक्षा यादव ने सेक्टर-49 थाने में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। शिकायत के मुताबिक, सेक्टर-74 की सुपरटेक ओआरबी सोसाइटी निवासी डॉ. यादव 12 फरवरी को अपने देवर के साथ कार से घर लौट रही थीं। चालक कार चला रहा था। तभी जेसीबी चालक बोबी कुमार लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया और कार में टक्कर मार दी। गनीमत रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। आरोप है कि विरोध करने पर बोबी कुमार ने अपने साथी रामवीर सिंह यादव और धर्मवीर सिंह यादव समेत अन्य को बुला लिया। मौके पर हंगामा हुआ, भीड़ जुट गई...