देवघर, फरवरी 22 -- देवीपुर। एम्स देवघर के अस्थि रोग (ऑर्थोपेडिक्स) विभाग ने 100 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफलतापूर्वक पूर्ण कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि संस्थान के लिए गर्व का विषय होने के साथ क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। एम्स देवघर के कार्यकारी निदेशक प्रो.डॉ. नितिन गंगने ने अस्थि रोग विभाग की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि संस्थान की गुणवत्ता-आधारित स्वास्थ्य सेवाओं और टीमवर्क की उत्कृष्ट मिसाल है। कहा की जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी अत्यंत जटिल एवं विशेषज्ञता आधारित शल्यक्रियाएं है, जो पूर्व में केवल बड़े महानगरों के चुनिंदा केंद्रों तक सीमित थीं। इस क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को उपचार के लिए दूर-दराज के शहरों में जाना पड़ता था। अब एम्स देवघर में यह...