देहरादून, फरवरी 1 -- ऋषिकेश। एम्स कर्मी प्रीति रावत की ऋषिकेश स्थित शिवाजीनगर में गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने सुरेश गुप्ता के खिलाफ पिता बच्चन सिंह रावत निवासी यमकेश्वर, पौड़ी गढ़वाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी सुरेश गुप्ता की तलाश को कई पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है। रविवार को एसएसपी अजय सिंह ने भी शिवाजी नगर में घटनास्थल पर पहुंच कर जायाजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रीति के परिजनों से भी एम्स पहुंचकर बातचीत की। बताया कि आरोपी ने प्रेम प्रसंग के चलते इस घटना को अंजाम दिया। जांच में यह भी पता चला है कि प्रीति तलाकशुदा है और उससे प्रेम के चक्कर में सुरेश गुप्ता का भी पत्नी से तलाक हो चुका था। लक्सर की संपत्ति बेचकर वह प्रीति के साथ रहने के लिए मकान की तलाश कर रहा था। मकान नहीं मिल...