देवघर, फरवरी 21 -- देवीपुर, प्रतिनिधि एम्स देवघर के नए प्रशासनिक अधिकारी के रूप में योगदान देने के दूसरे दिन अजय कुमार बरनवाल ने एम्स के इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी एरिया में काउंटर, ओपीडी प्रतीक्षालय आदि जगहों में सुरक्षा व व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ने विभिन्न चेक पोस्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों से बातचीत कर ड्यूटी के दौरान होने वाले परेशानियों से अवगत हुए। वहीं सभी सुरक्षा गार्डों को निष्ठापूर्वक ड्यूटी की बात कही। इसके अलावे कहा कि ड्यूटी के दौरान होने वाले परेशानी से घबराए नहीं, बल्कि डंटकर खड़ा रहे। प्राथमिकता के तौर पर कहा कि एम्स देवघर में उपलब्ध सुविधाएं के साथ आगे बढ़ाना है। आने वाले लोगों को और अधिक सुविधाएं मिले। इलाज में किसी को किसी तरह परेशानी नहीं हो और सुखद अनुभव हो, यही प्रयास रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...