देवघर, फरवरी 13 -- देवीपुर, प्रतिनिधि। देवघर एम्स में संचालित हिन्द लैब कर्मियों ने एम्स निदेशक प्रो.डॉ. नितिन एम गंगने से मिलकर एम्स लैब में कार्यरत रखने का अनुरोध किया है। एम्स में संचालित हिन्द लैब 31 मार्च 2026 को कार्य आदेश समाप्त हो जाएगा। उसके बाद एम्स निदेशक प्रो.डॉ. नितिन एम गंगने द्वारा कहा गया कि देवघर एम्स का अपना लैब 1 अप्रैल से पूर्ण रूप से संचालित हो जाएगा। उसके बाद हिन्द लैब कर्मियों ने नए सिरे से एम्स लैब में कार्यरत रखने के लिए निदेशक से अनुरोध किया है। वर्तमान हिन्द लैब में सभी कर्मी एम्स के शुरुआत से ही कार्यरत हैं। साथ ही सभी लैब कर्मियों का एम्स में संचालित लैब का लंबा अनुभव है। उसी आधार पर आगामी 1 अप्रैल से शुरु होने वाले एम्स लैब को लेकर सभी कर्मियों ने अनुरोध करते हुए एम्स निदेशक को सूची सौंपी है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.