सीतामढ़ी, फरवरी 16 -- पिपराही। एनएच 227 ए के शिवहर- सीतामढी खंड के रसीदपुर गांव के समीप रविवार की अहले सुबह 5 बजे एम्बुलेंस की ठोकर लगने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई।स्थानीय लोगों ने महिला को सदर अस्पताल शिवहर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश का माहौल बना रहा।मृतक की पहचान स्वर्गीय सुरेश राय की 60 वर्षीय पत्नी हृदय देवी के रूप में की गई।बताया जाता है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपराही का एम्बुलेंस चालक सुभाष चंद्र सिंह एम्बुलेंस लेकर घना कोहरा में देकुलीधाम जा रहा था।महाशिवरात्रि के दौरान एम्बुलेंस को देकुलीधाम पर रखने का निर्देश दिया गया था।तभी शिवहर नगर से पूरब घटना घटित हो गई।पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...